Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों खेत से अफीम के 47 हज़ार 407 पौधे किए नष्ट

Ankita • 20 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

ज़िला कुल्लू के बंजार व सैंज पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में खेत से अफीम के 47 हज़ार 407 पौधे नष्ट किए है। वहीं पुलिस ने दोनों खेत मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में पुलिस टीम ने बंजार के पचकाना में 4 बिस्वा भूमि से 5 हजार अफीम के पौधों को नष्ट किया, जिसमें बंजार थाने में मीर सिंह पुत्र गोकल चंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जबकि दूसरे मामले में सैंज पुलिस की टीम ने क्षेत्र के वीथू कांडा स्थित रोहड़ी नामक स्थान पर 4 बीघा जमीन से अफीम के 42 हजार 407 पौधों को नष्ट किया है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।