Loading...

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अफीम के 19,143 पौधे किए जब्त, मामला दर्ज

Ankita • 27 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पधर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अफीम के 19,143 पौधे जब्त किए है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबीक, पहले मामले में थाना प्रभारी रजत राणा पुलिस दल के साथ चौहारघाटी के धार गांव में गश्त पर तैनात थे। इस दौरान पुलिस ने वहां अफीम के 5,383 पौधे जब्त किए।

तो वहीं दूसरे मामले में एएसआई देशराज की अगुवाई में पुलिस की टीम धर्मेड़ में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां अफीम के 13,760 पौधे जब्त किए।

मामले की पुष्टि डीएसपी पधर संजीव सूद ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।