Loading...

पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टे व कारतूस सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को देसी कट्टे व कारतूस समेत धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। दोनों को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, नालागढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों की तलाशी ली तो इनके हवाले से देसी कट्टा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में शुजार सिंह उर्फ बिल्लू (22) पुत्र शाम सिंह निवासी गांव तेली वाल मंझोली तहसील नालागढ़ तथा रोविन सिंह (23) पुत्र तारा सिंह निवासी गांव घीहड़ डाकघर मंझौली तहसील नालागढ़ जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने उपरोक्त आरोपी युवकों के हवाले से अवैध देसी कट्टा तथा एक अदद कारतूस बरामद किया है।