पुलिस ने दो युवकों से पकड़ी इतने ग्राम चरस, पूछताछ जारी
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के लारजी में पुलिस ने दो युवकों से 441 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ राणा 21, गांव अणु, जिला हमीरपुर और पवन कुमार 22, गांव ब्रेहिण तहसील सैंज, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालजी चेक पोस्ट पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम वहां से गुजर रहे सभी वाहनों की जांच कर रही थी।
इतने में सामने से बोलेरो कैंपर आ रही थी, जिसे पुलिस की टीम ने पूछताछ के लिए रुकवाया। इस दौरान गाड़ी के अंदर बैठे दोनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर बोलेरो कैंपर की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 441 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।