पुलिस ने दो लोगों से बरामद की 12 पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/सोलन
अर्की पुलिस ने दो लोगों से 12 पेटी अवैध शराब की बरामद की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अर्की की टीम गश्त व वाहन चेकिंग के लिए गलोग-धामी सड़क पर गांव चंईया के पास मौजूद थी। इसी दौरान धामी की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की।
पुलिस टीम ने शक के आधार पर इस कार को रोककर चेक किया तो कार से 12 पेटी यानी 144 बोतलें देसी शराब मार्का ऊना नंबर -1 बरामद हुई। कार को जोगिंद्र सिंह निवासी डाकघर पारनु तहसील अर्की जिला सोलन चला रहा था, जबकि इसके साथ सोनू कुमार निवासी डाकघर नलेटी तहसील देहरा जिला कांगडा भी कार में साथ था।
शराब अपनी कार में रखने व परिवहन करने के संदर्भ में दोनों कोई लाइसेंस पेश न कर सके, जिस पर थाना अर्की में मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि सोलन एसपी गौरव सिंह ने की है।