Loading...

पुलिस ने नशे की खेप सहित युवक को किया गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक संजीव कुमार (27) निवासी टाहलीवाल के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। इस दौरान जब संजीव कुमार को जांच के लिए रुकवाया गया तो आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ जो कि 2.82 ग्राम पाया गया। मामले की पुष्टि डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने की है।