लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने नशे के सामान सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Ankita | 7 मार्च 2023 at 3:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ में पुलिस ने एक व्यक्ति को चूरा पोस्त सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान नीरज निवासी गांव जावल टापरिया साई तहसील नालागढ जिला सोलन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशे का सामान हो सकता है।

इस दौरान पुलिस ने नालागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति को देखा। जब पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी से 656 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि नालागढ़ डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]