पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भुक्की सहित काबू किया ट्रक चालक
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में सुजानपुर पुलिस ने एक ट्रक चालक को भुक्की सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी गांव रपोटा (कांगड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम संधोल-सुजानपुर मार्ग पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ब्यास पुल से हमीरपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ( HP68B,8172) को जाँच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक के अन्दर ड्राइवर सीट के पीछे एक पीले रंग का पारदर्शी पॉलीथीन का लिफाफा बरामद किया। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमे भूरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ था। वजन करने पर उसमे 332 ग्राम भुक्की बरामद हुई।