पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान काटे चालान, वसूला जुर्माना…
HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर की पुलिस चौकी गलोड़ ने यातायात नियमो की अवहेलना करने वालो के चालान काटे। पुलिस चौकी गलोड़ की टीम ने हेड कांस्टेबल राकेश कुमार की अगुवाई में ग्राम पंचायत गोईस और नारा के बल डोडा और दसवीं में नाका लगाया हुआ था।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किये गए। पुलिस की टीम ने पहला चालान बल डोडा में दो ट्रैक्टरों के अवैध खनन ले जाने पर किया, जबकि दूसरा चालान पुलिस ने दसवीं में तीन दोपहिया वाहनों का बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर किया।
इस दौरान पुलिस ने पांचो वाहन चालकों से 17,700 रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के माइनिंग एक्ट के तहत तथा दोपहिया वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे।