पुलिस ने पकड़ा विभिन्न प्रकार की लकड़ी से भरा ट्रक, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों पर आईपीसी की धारा 379, 34 व फोरैस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी गांव सदवां नूरपुर व सुरेश कुमार निवासी गांव छत्रवासा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम पंजाब प्रांत से लगते संसारपुर टैरस टोल बैरियर पर नाकाबंदी कर रही थी।
इस दौरान टीम ने नूरपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान ट्रक से विभिन्न प्रकार की लकड़ी बरामद हुई। ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति लकड़ी की कोई परमिशन नहीं दिखा सके। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।