Loading...

पुलिस ने पकड़ी अवैध रूप से लाई जा रही शराब की खेप, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 27 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने अवैध रूप से लाई रही शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार यह खेप बिलासपुर से आई थी। गाड़ी को जो व्यक्ति चला रहा था वह भी बिलासपुर का रहने वाला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एसआईयू टीम ने मंडी में आर्ट गैलरी के पास कुल्लू की तरफ आते हुए उसे धर लिया।

वहीं कुल्लू के एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि मंडी जिले में शराब की खेप पकड़ी है तो मंडी में इसका केस दर्ज हुआ होगा।