Loading...

पुलिस ने पकड़ी अवैध लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी, मामला दर्ज

Ankita • 14 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत नंगल कलां में पुलिस ने आम की अवैध लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस घटना के संबंध में इसी गांव के रहने वाले अरशद दिन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी की नंगल कलां की मस्जिद के पास खड़ी पिकअप गाड़ी में अवैध तरीके से लकड़ी को लोड किया गया है। सूचना पर अमल करते हुए वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच की।

पुलिस ने गाड़ी के चालक से लकड़ी के संबंध में जब दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।