पुलिस ने पकड़ी पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ऊना
जिला ऊना में बंगाणा चौक में पुलिस ने पशुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी में चार भैंसे, एक कट्टी व तीन कट्टे थे। पुलिस ने गाड़ी से न केवल पशुओं को आजाद करवाया, बल्कि गाड़ी चालक सहित दो के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बंगाणा पुलिस स्थानीय चौक पर गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान हटली की ओर से आ रही एक पिकअप को रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप गाड़ी के अंदर से चार भैंसे, एक कट्टी और तीन कट्टे पाए गए।
पुलिस ने बताया कि पशुओं को पिकअप में पीरसलूही से खरड (मंडी) ले जाया जा रहा था। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पशुओं के साथ क्रूरता करने पर अहमद नवाज व मुबरिक निवासी सहारनपुर यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।