Loading...

पुलिस ने पकड़ी लकड़ी से भरी पिकअप, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ankita • 26 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

पुलिस चौकी जोल प्रभारी ने अवैध तरीके से सफेदे का लकड़ी (बालन) ले जा रहे एक पिकअप ट्राले को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जोल के प्रभारी रूप सिंह ने बताया कि गत रात 1:15 बजे जब नाके के दौरान उनके साथ मुख्य आरक्षी संजय कुमार व आरक्षी प्रदीप कुमार की टीम ने हमीरपुर से होशियारपुर की तरफ जा रहे एक पिकअप ट्राला (एचपी 67 ए- 3471) जोकि खुरवाई के समीप अंबे दा बेहडा के पास गुजर रहा था।

पुलिस टीम पिकअप ट्राले को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान पिकअप ट्राले से सफेदे के वालन की लकड़ी बरामद की गई। जिसे ले जाने का चालक के पास कोई परमिट नहीं था‌। इसके चलते पुलिस ने पिकअप ट्राले को कब्जे में ले लिया।

चालक की पहचान पंकज कुमार सुपुत्र सुरेश कुमार गांव भकरेड़ी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने 379 आईपीएस के तहत धारा 41-42 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने की है।