Loading...

पुलिस ने पकड़ी 10 लीटर कच्ची शराब, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Ankita 24 Mar 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट ने मजारी पुल के पास एक व्यक्ति से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम मजारी पुल के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने मजारी पुल के पास एक व्यक्ति से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

आरोपी की पहचान 43 वर्षीय विक्रम सिंह निवासी मजारी तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।