लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने प्रवासी युवक पर हमला करने वाला आरोपी किया गिरफ्तार

PARUL | 27 अक्तूबर 2023 at 3:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने प्रवासी युवक पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दोरजे फुंचुक निवासी हाउस नंबर 60 जेडी डिवीजन, डाकघर बीड़ बैजनाथ के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रवासी युवक की पहचान ग्यांग यशी ग्यास्तो निवासी जोगीबाड़ा, मैक्लोडगंज के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवकों में पहले भी कई झगड़े हुए हैं। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते दोनों युवकों में तिब्बतियन चिल्ड्रन विलेज (मैक्लोडगंज) में कार्यक्रम के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई पर पहुंच गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी दौरान दोरजे फुंचुक ने ग्यांग यशी ग्यास्तो पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। हमले में ग्यांग यशी ग्यास्तो घायल हो गया था। पुलिस थाना मैक्लोडगंज प्रभारी रिंकु सूर्यवंशी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]