Loading...

पुलिस ने बरामद की 40 लीटर अवैध शराब, मामला दर्ज

Ankita 25 Apr 2024 Edited 25 Apr 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने लगघाटी के मरघन इलाके के एक व्यक्ति से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

आरोपी की पहचान राम दास पुत्र मंगल चंद निवासी मरघन कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राम दास के कब्जे से अवैध शराब बरामद हो सकती है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी गई तो वहां पर अवैध रूप से रखी 40 लीटर शराब बरामद हुई।

लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।