पुलिस ने बस सवार युवक को चरस सहित किया गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला मंडी के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुलिस की टीम ने बस सवार एक युवक को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान जसकीरत (19) पुत्र कंवर सिंह निवासी ए-22 ईस्ट एट कैलाश गली नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक पंजाब रोडवेज की बस को चैकिंग के लिए रुकवाया। जब पुलिस की टीम बस की तलाशी लेने के लिए बस में चढ़ी तो उसमें सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।
जब पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 210 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।