लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दबोचे 2 ट्रैक्टर

Ankita | 20 अगस्त 2023 at 11:04 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पानी कम होते ही नदियों को नोचने टूट पड़ता है ट्रैक्टर माफिया, ट्रैक्टरों पर नहीं कोई नंबर प्लेट

HNN/ बद्दी

बीबीएन में अवैध खनन से हुए भारी नुकसान के बाबजूद खनन माफिया क्षेत्र की नदियों को नोचने से बाज नहीं आ रहा। नदियों में पानी उतरते ही ट्रैक्टर माफिया भूखे भेडिय़ों की तरह नदियों पर टूट पड़ता है। बद्दी से नालागढ़ तक क्षेत्र की सभी नदियों में ट्रैक्टर माफिया ने आतंक मचा रखा है। दिन हो या रात ट्रैक्टरों के माध्यम से जमकर नदियों को नोचा जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं बाल्द नदी के किनारे लॉरियल उद्योग के समीप बने श्मशान घाट को भी अवैध खनन के चलते खतरा पैदा हो गया है। बीती रात शुक्रवार को बरोटीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाल्द नदी में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को धर दबोचा। करीबन 10.30 बजे पुलिस ने सूचना के बाद प्लानिंग के साथ छापेमारी की और खनन माफिया को भागने का मौका तक नहीं दिया।

बीते कुछ दिनों से यह ट्रैक्टर बाल्द नदी में खनन कर रहे थे। जैसे ही बाल्द नदी का जलस्तर कम होता था रात के समय यह ट्रैक्टर बाल्द में खनन सामग्री और रेत उठाने के लिए टूट पड़ते थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर चोरी व माईनिंग एंड मीनिरल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर है। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीती रात पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को दबोचा है।

पुलिस ने हुस्न चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी काठा व बलबीर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी भुड्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों टै्रक्टरों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि बीबीएन में किसी भी कीमत पर खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा।

एसपी मोहित चावला ने क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं भी दिन या रात के समय नदियों व अन्य स्थानों पर खनन कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र के संबंधित थाने में दें। पुलिस की टीमें रात के समय गश्त कर रही हैं ताकि अवैध खनन पर नकेल कसी जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]