पुलिस ने बिहार के व्यक्ति से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी ने एक व्यक्ति से 58 बोतल शराब देसी व अंग्रेजी की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान विवेक झा पुत्र कमल नाथ झा गांव धकजरी डाकघर वेनीपट्टी थाना अरेर जिला मधुवनी बिहार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी।
इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 58 बोतल देसी व अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।