पुलिस ने बिहार के व्यक्ति से बरामद की देसी शराब, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने एक व्यक्ति को 12 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान आलम खान निवासी बिहार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संडोली के नजदीक दबिश दी और आलम खान के हवाले से 12 बोतल देसी शराब की बरामद की।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।
