पुलिस ने बोड़ सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक को किया गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने जसूर के बोड़ में हुई बाइक दुर्घटना के दौरान हादसे के शिकार दो युवकों की मौत में ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि कुछ दिन पहले रात को दो युवक बाइक पर सवार होकर जसूर से नूरपुर भुगनाड़ा अपने घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। जिनकी पहचान अंकित चौधरी (20) और सौरभ चौधरी (25) के रूप में हुई थी।
वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है,.साथ ही ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।