Loading...

पुलिस ने बोलेरो गाड़ी से बरामद की 17 पेटी अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस ने एक बोलोरो गाड़ी से 17 पेटी अंग्रेजी व देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुजानपुर की टीम पंचायत जंगल खास में रेन शेल्टर के पास यातायात चेकिंग के लिए मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सुजानपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से 12 पेटी देसी शराब और 5 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने अवैध शराब सहित गाड़ी को जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी पदम सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।