Loading...

पुलिस ने मकान में दबिश देकर अफीम के साथ दबोचा व्यक्ति

PARUL • 24 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अफीम समेत धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के हवाले से 165 ग्राम अफीम बरामद की है।

आरोपी की पहचान आकाश कुमार निवासी बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान आकाश कुमार के झाडमाजरी स्थित रिहाईशी मकान में दबिश दी और 165 ग्राम अफीम बरामद की। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।