पुलिस ने मकान में दबिश देकर बरामद की अवैध शराब, महिला गिरफ्तार
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के भुंतर में पुलिस ने एक महिला को अंग्रेजी शराब की 18 बोतलों के साथ काबू किया है। आरोपी महिला की हचान इंद्रा देवी निवासी बजौरा के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार यह कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस ने बजौरा में सूचना के आधार पर एक रिहायशी मकान में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को मकान में अवैध रूप से स्टोर की हुई अंग्रेजी शराब की डेढ़ पेटी बरामद हुई।
जिसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।