Loading...

पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर किए 146 चालान

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 146 चालान किए और इस दौरान 33700 जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।

इसमें रैश ड्राइविंग के 2, ओवर स्पीड और विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस के 3- 3, यूज मोबाइल 2, विदआउट हेलमेट 31, विदआउट सीट बेल्ट 2 तथा अन्य में 103 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 3 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत किए और 300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि वह जिला में बिगड़ैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे।