Loading...

पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर किए 196 चालान

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कुल 196 चालान काटे और इस दौरान 8500 रुपये जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में भरा गया।

इस दौरान ड्रंक एंड ड्राइव 1, रैश ड्राइविंग के 2, विदआउट ड्राइविंग लाइसेंस 3, विदआउट हेलमेट 44, विदआउट सीट बेल्ट 3 तथा अन्य में 143 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत 12 चालान किए गए तथा 1150 रुपये जुर्माना प्राप्त किया।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में बिगडैल चालकों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।