पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर किए 109 चालान
HNN/ सोलन
सोलन पुलिस ने बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रो में नाकाबंदी कर कुल 109 चालान किए और इस दौरान 14 हज़ार रुपये जुर्माना वसूलकर सरकारी खजाने में भरा गया।
इसमें रैश ड्राइविंग दो, विदाउट ड्राइविंग लाइसेंस और विदाउट सीट बेल्ट के एक-एक, विदाउट हेलमेट 16 तथा अन्य में 90 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त 12 चालान धूम्रपान अधिनियम के अंतर्गत किए, जिसमें 1200 रुपये जुर्माना किया गया है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि जिला में किसी भी सूरत में वह बिगड़ैल चालकों को छोडेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति यातायात के नियम तोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।