Loading...

पुलिस ने रिहायशी मकान से बरामद किया चिट्टा, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Ankita • 10 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत पुलिस ने पंजाब के एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बुआ दास पुत्र जगदीश राज, निवासी गांव खतीब, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

वह वर्तमान में इंदौरा तहसील के भदरोया में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अन्य गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भदरोया में एक व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा है, जिस पर विशेष दल गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

इस दौरान व्यक्ति के रिहायशी मकान से 23.26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।