Loading...

पुलिस ने वॉल्वो बस में सवार एक व्यक्ति को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 29 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस की टीम ने सुंदरनगर में वॉल्वो बस में सवार एक युवक को हीरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय जगदीश कुमार पुत्र तेजराम गांव नागचा डाकघर बांदरोल तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सलापड़ की ओर से आ रही एक निजी वॉल्वो बस को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान बस में सवार जगदीश नामक व्यक्ति से 17.73 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।