Loading...

पुलिस ने व्यक्ति को अवैध शराब सहित किया काबू

PARUL • 1 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत बधमाना रोड पर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह निवासी बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम बधमाना रोड नजदीक पिगा वाला पीपल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद की। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।