पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना गगरेट के तहत लोहारली में पुलिस ने एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान बलविंद्र सिंह निवासी पंजावर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गगरेट पुलिस लोहारली में गश्त पर मौजूद थी।
इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके हवाले से एक पेटी देसी शराब बरामद हुई। डीएसपी अब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।