Loading...

पुलिस ने सट्टा लगाते हुए काबू किए 2 व्यक्ति, नकदी भी बरामद

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पुलिस थाना हरोली के तहत लालुवाल में पुलिस ने सट्टा लगाते हुए दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों से 10,870 रुपये की नकदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, हरोली पुलिस की टीम लालुवाल में गश्त पर मौजूद थे।

इस दौरान गुरदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर 6, दुलैहड़ से दड़ा सट्टा पर्ची व 7630 रुपये की नकदी बरामद की। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने सुखवीर सिंह निवासी बीदड़वाल को दड़ा सट्टा पर्ची व 3240 रुपये की नकदी सहित काबू किया है।

डीएसपी हरौली मोहन रावत ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।