पुलिस ने सट्टा लगाते हुए काबू किया व्यक्ति
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस ने पुराने सिनेमा हॉल के समीप एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए काबू किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर तीन बहडाला के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक ऊना पुलिस की टीम पुराने सिनेमा हाल के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने विजय कुमार को सट्टा लगाते हुए काबू किया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।