पुलिस ने सट्टा लगाते हुए काबू किए 2 सट्टेबाज, मामला दर्ज

By Ankita Published: 7 Aug 2024, 9:55 PM | Updated: 7 Aug 2024, 9:55 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने सट्टा लगाते दो व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों से 2,320 रुपये की नकदी बरामद की है। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला बहड़ाला गांव का है, जहां पर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान गांव के ही संजीव कुमार के पास से दड़ा सट्टा की पर्चियां व 1070 रुपये नकदी बरामद की हैं।

वहीं दूसरा मामला सनोली का है, जहां पर पुलिस ने करण निवासी बनगढ़ से सट्टा पर्चियां व 1250 रुपये नकदी बरामद की। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।