Loading...

पुलिस ने सट्टा लगाते हुए काबू किया व्यक्ति, मामला दर्ज

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के थाना हरोली के तहत अमराली में पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए काबू किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हरोली पुलिस अमराली में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने अविनाश कुमार निवासी पालकवाह को दड़ा सट्टा की पर्ची व 1150 रुपये की नकदी सहित काबू किया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने अविनाश के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।