Loading...

पुलिस ने हेरोइन के साथ दबोचा व्यक्ति

PARUL • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.25 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी त्रीसड़ी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम रायसन के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।