Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया कार सवार व्यक्ति

Ankita • 6 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान प्रेम चंद(24) पुत्र ढाले राम निवासी गांव निगना डाकघर दियार कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम भुंतर दियार मार्ग पर नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी (HP-34D-8367) को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान कार सवार व्यक्ति से 5.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद टीम ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। एसपी क़ुल्लू साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।