पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया 32 वर्षीय व्यक्ति
HNN/ऊना
जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय मदन गोपाल निवासी वार्ड 11 बरनाला पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम भजने दा ढाबा के पास यातायात चेकिंग के लिए मौजूद थी। इस दौरान उक्त व्यक्ति पुलिस को सामने देख घबरा गया और अपनी जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन बैग में भूरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ फेंक दिया।
इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा और फेंके गए पॉलिथीन की जांच की। तलाशी लेने पर उसमें से 2.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।