पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किए 2 आरोपी
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के बड़सर थाना के तहत पुलिस ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम शर्मा गांव भीबेड़ डाकघर मंगनोटी तहसील बडसर व ललित शर्मा निवासी गांव व डाकघर कनोह तहसील बडसर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम बड़सर में गश्त पर तैनात थी।
इसी दौरान वहां चैकिंग करने हुए पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।