Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचे कार सवार 2 युवक

Ankita • 23 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन सहित दबोचा है। आरोपियों की पहचान विक्की निवासी ग्राम तरेटी व विशाल निवासी गांव जलाडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम नादौन सीमा पर मसेह खड्ड के निकट नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक कार को जाँच के लिए रुकवाया। कार में 2 युवक सवार थे। जब शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल ने की है।