लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचे दो तस्कर

Ankita | 15 फ़रवरी 2023 at 11:33 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के समीप पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हेमराज निवासी वार्ड नंबर आठ व प्रवेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 10, ऊना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने वहां दो युवकों को देखा, जो पुलिस को देख कर घबरा गए थे। जब पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों से हेरोइन बरामद हुई जोकि 4.40 ग्राम पाई गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]