पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में हेरोइन सहित दो युवक किए गिरफ्तार
HNN/ मंडी
जिला मंडी के तहत 2 अलग-अलग मामलों में पुलिस ने हेरोइन सहित 2 युवकों को हिरासत में लिया है।
आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय विशाल सैनी पुत्र राम प्रताप निवासी हाऊस नंबर-321, वार्ड नंबर-10 अलमोल नगर नलोईया जिला होशियारपुर और 26 वर्षीय मोहित कुमार गांव मंदिर टांडा व डाकघर ढाबन के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में सरकाघाट पुलिस के विशेष जांच दस्ते ने एक गाड़ी की तलाशी के दौरान भांबला में विशाल के कब्जे से 12.46 ग्राम हेरोइन बरामद की। डीएसपी कुलदीप धीमान ने इस मामले की पुष्टि की है।
तो वहीँ दूसरे मामले में जिला मंडी एसआईयू टीम ने नेरचौक-कलखर रोड गलमा के नजदीक नाकाबंदी कर अमृतसर से मनाली जा रही एचआरटीसी बस में सवार एक युवक मोहित को 6.96 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि एएसपी मंडी अमित यादव ने की है।