Loading...

पुलिस ने 2 किलो 508 ग्राम चरस सहित एक महिला को किया गिरफ्तार

Ankita • 6 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने नशे की खेप सहित एक महिला को हिरासत में लिया है। बता दें महिला 45 वर्षीय क़ुल्लू के हिरनी डाकघर लरांकेलो तहसील कुल्लू की रहने वाली है। जानकरी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि एक महिला नशे का कारोबार करती है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कि टीम ने भुंतर स्थित स्टेट बैंक के साथ लगती पार्किंग में एक महिला को देखा, जोकि पुलिस को देखकर घबरा गई थी। जब पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला से 2 किलो 508 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।