Loading...

पुलिस ने 2 युवकों को हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

By Ankita Published: 10 May 2023, 11:07 AM | Updated: 10 May 2023, 11:07 AM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में पुलिस की टीम ने दो युवकों को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान रितिक तोमर निवासी नौहराधार, जिला सिरमौर, नितिश चौहान शरगांव, राजगढ़, जिला सिरमौर व अंकुश राणा निवासी राणाघाट, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम पर अप्पर सूर्या विहार में राजगढ़ रोड़ पर गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को 6.53 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। पुलिस दोनों आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।