Loading...

पुलिस ने 4 युवकों से पकड़ी प्रतिबंधित नशीली दवाएं, गिरफ्तार

PARUL • 9 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस ने चार युवकों को 780 नशीली प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान पंकज ठाकुर (29) निवासी गांव व डाकघर गलानग तहसील व जिला सोलन, पवन कुमार (39) निवासी गांव सेरी डाकघर गलानग तहसील व जिला सोलन, कर्ण (36) निवासी गांव व डाकघर जखेड़ा तहसील व जिला ऊना और अक्षय ठाकुर (25) निवासी गांव व डाकघर गलानग तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी सपरून की टीम सोलन के समीप आंजी में गश्त के लिए मौजूद थी। इसी दौरान कुमारहट्टी की तरफ से एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने शक के आधार पर कार सवार चार युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 780 नशीली प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई।

जिसमें टेपविल-100 व टेपमेड-50 टेपनेटाडोल हाइड्रोक्लोराइड 100 एमजी व 50 एमजी 690 टेबलेट्स और एस्ट्रालो-10 एससीटालोप्रनम ऑक्सीलेट टेबलेट 10 एमजी 90 टेबलेट्स शामिल हैं। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।