पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवक को 6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सोनम गयालसन पुत्र थिले लामा तामंग निवासी नेपाल हाल निवासी 15 मील जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गश्त के दौरान 15 मील में रेन शैल्टर में खड़े एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।