लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

SAPNA THAKUR | 5 जून 2022 at 11:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें में सरकार की ढुलमुल जांच के विरोध में जिला शिमला कांग्रेस कमेटी शहरी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राजभवन के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पार्टी के सेंकडो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मांग करते हुए कहा कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर जल्द ही प्रदेश में होना चाहिए ताकि युवाओं का भविष्य अंधकार में न रहे है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार पर भी तीखी प्रतिक्रिया की। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रोहित ठाकुर, अनिरुद सिंह, सतपाल रायजादा, लखविंदर सिंह राणा, जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, नरेश चौहान, अनिता वर्मा, पूर्व विधायक सोहन लाल, अरुण शर्मा, दीपक राठौर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]