लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला, 6 महीने बाद दो और एफआईआर दर्ज

PRIYANKA THAKUR | 4 दिसंबर 2022 at 11:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में आखिरकार सीबीआई ने छह माह बाद दो और एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में यह एफआईआर दर्ज की है। पहली प्राथमिकी में कांगड़ा के नूरपुर के गांव देव भराड़ी के निवासी मुनीष कुमार, फतेहपुर के गांव खटियाड़ के मनी चौधरी और इसी जिले के भडियाड़ा के गौरव को नामजद किया है।

दूसरी प्राथमिकी में अब मुनीष कुमार के अलावा नूरपुर निवासी सुनील कुमार को नामजद किया है। इससे पहले सीबीआई ने 21 नवंबर को कांगड़ा, सोलन पुलिस और सीआईडी से इस मामले से संबंधित रिकॉर्ड और स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। बता दें कि हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले की जांच पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने 17 मई, 2022 को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सीबीआई ने फिलहाल उन्हें ही आरोपी बनाया है, जिन्हें पुलिस और सीआईडी ने एफआईआर में नामजद किया था। यह मामला शिमला स्थित सीबीआई शाखा के बजाय चंडीगढ़ में इसलिए दर्ज किया है, क्योंकि वहां पर क्राइम ब्रांच है। गौरतलब है कि हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद इसका परिणाम भी घोषित कर दिया। लेकिन इसी बीच पेपर लीक होने का मामला सामने आया और सीएम जयराम ठाकुर ने इस परीक्षा को रद्द कर मामले की जांच के आदेश दिए थे।

पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए 116 अभ्यर्थियों समेत 171 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए। इनके खिलाफ शिमला, कांगड़ा और सोलन के अर्की कोर्ट में तीन चार्जशीट दायर की जा चुकी हैं। 21 नवंबर को सीबीआई ने कांगड़ा, सोलन पुलिस और सीआईडी से रिकॉर्ड और स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]