लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू के जरी में नाकाबंदी के दौरान 203 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 17 फ़रवरी 2026 at 3:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नशे के खिलाफ अभियान के तहत जरी चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 203 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कुल्लू/जरी

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

थाना मणिकर्ण के अंतर्गत पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक पर नियमित नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 203 ग्राम चरस बरामद हुई।

कांगड़ा निवासी है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजन कटोच (31) पुत्र कुलदीप कटोच निवासी गांव व डाकघर नगेड़, तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]